24 फ़रवरी, 2026

उम्र बढ़ रही है मगर ज़िंदगी थमी हो जैसे,

होंठों पे हँसी और आँखों में नमी हो जैसे।


तन्हा ही रह गए हैं ज़िंदगी के सफ़र में हम,

हर मोड़ पे तेरी यादों की भीड़ जमी हो जैसे।


ज़िंदगी यूँ तो गर्दिश में रही मिलके तुमसे,

जुदा होके साँसों की रफ़्तार भी धीमी हो जैसे।


तुझसे बिछड़के ग़म तो है दिल को बहुत मगर,

जाने क्यूँ ग़म-ए-दिल में कोई कमी हो जैसे।


ये इश्क़ भी संगीन सी जंग निकला 'अर्श',

जीतकर भी हार जाना लाज़मी हो जैसे।


~योगेश 'अर्श'


22 मई, 2025

कोई एक ख्वाब था…

कोई एक ख्वाब था…

जो तेरी आँखों से गिरकर
मेरे दिल में समा गया।

रात भर वो
तारों से बातें करता रहा,
और मैं…
तेरे नाम की चुप्पी ओढ़े
मुस्कुराता रहा।

सुबह आयी
तो वो ख्वाब
सच बन जाने की ज़िद करने लगा।

अब तू ही बता—
मैं उसे कैसे मना करता?


~योगेश 'अर्श' 🌸 

27 सितंबर, 2017

ऐसा नहीं के तुझसे मुहोब्बत नहीं
युँ भी नहीं के तेरी जरुरत नहीं
लेकिन तेरी हर बात पे सर झुका दूं
मेरे दिल को इसकी आदत नहीं

~योगेश 'अर्श'