10 सितंबर, 2009

इंतजार

युँ भी अपने दिलको खुश कर लेते हैं हम
बातें उनकी तस्वीर से ही कर लेते हैं हम

एक ना एक दिन वो आयेंगे मिलने हमसे
इसी उम्मीद पे इंतजार कर लेते हैं हम

हर वादा टुटा मेरे दिल की तरह फिर भी
हर वादे पे उनके यकीं कर लेते हैं हम

पता हैं हमें हासिल कुछ नहीं होगा लेकिन
कभी युँ ही खुदा से फर्याद कर लेते हैं हम

हर दर्द की दवा की जाये ये जरुरी तो नहीं
दर्द ही को जिंदगी की दवा कर लेते हैं हम

कई बातें हैं जिन्हें कहने नहीं पाती ये जुबाँ
उन बातों को अश्कों से बयाँ कर लेते हैं हम

अपनी जिंदगी में फुल कहा से आयेंगे भला
इसीलिये काँटोंसे ही दोस्ती कर लेते हैं हम

अब वो चाहे मिटा दे हमें या फिरसे बना दें
उन्हीं को इस दिल का खुदा कर लेते हैं हम

फिर जनम लेके हम फिर उन्हें चाहें ’अर्श’
मरने से पहले ये दुवा कर लेते हैं हम


-योगेश 'अर्श'

26 अगस्त, 2009

ऐ काश के दिल हमारा पत्थर होता

ऐ काश के दिल हमारा पत्थर होता
किसी बात का ना इसपे असर होता

जी लेते एक जिंदा लाश की तर्हा फिर
जिंदगी का खौफ, ना मौत का डर होता

हँसकर पी लेते ये जहर का प्याला
पता तेरा इरादा हमें अगर होता

क़ातिल का पता चल जाता दुनिया को
जो लाश के पास मिला वो खंजर होता

हमसफर होता जहाँ में कोई मेरा
फिर आसान कुछ तो ये सफर होता

पा लेता प्यार इस दुनिया में किसीका
ना होता दुनिया में ’अर्श’ मगर होता


-योगेश 'अर्श'

11 अगस्त, 2009

फिर भी ये दिल दुआ तुझको देता हैं

दोस्तो, इस दुनिया में प्यार करनेवालों की कमी नहीं हैं। लेकिन सच्चे प्यार का मतलब कितने लोग जानते हैं ये एक सोचनेवाली बात हैं। ऐसे कई लोग हैं जो सिर्फ बाहरी आकर्षण को ही प्यार समझ बैठते हैं। और ऐसे भी हैं जो अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को ही प्यार का नाम दे देते हैं। लेकिन खुशी की बात ये हैं की आज भी दुनिया में ऐसे लोग हैं जो प्यार के लिये अपना सबकुछ लुटा सकते हैं। उनके लिये उनका प्यार ही उनका जीवन होता हैं। ऐसे इन्सान अगर प्यार में धोखा भी खाते हैं तो अपने मेहबूब से कोई शिकवा नहीं करते। उलटे उसके लिये भी दुवायें ही मांगते हैं। लिजीये आपके सामने पेश कर रहा हूँ एक ऐसा ही शेर जो प्यार में धोखा खाये हुए एक आशिक की इसी मानसिकता को दर्शाता हैं। उम्मीद करता हूँ की आपको मेरा ये शेर पसंद आयेगा।

जानता हूँ की लौटके अब तू आयेगी नहीं
फिर भी ये दिल सदा तुझको देता हैं
इस दिल का हर जख़्म तेरी ही बदौलत
फिर भी ये दिल दुआ तुझको देता हैं

-योगेश ’अर्श’